बीना: श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति ने कटरा मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली, पालकी पर सवार होकर निकले बाल गोपाल
Bina, Sagar | Aug 19, 2025 श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के द्वारा प्रति वर्ष शोभा यात्रा निकाली जाती है। जिसमें बड़ी तादाद में भक्त शामिल होते हैं। वहीं मंगलवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के द्वारा कटरा मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई शोभायात्रा में सैकड़ो की तादाद में भक्त शामिल हुए। शोभा यात्रा में बाल गोपाल पालकी पर सवार होकर निकले।