बीना: देहरी रोड मोतीचूर घाट पर दिखा मगरमच्छ, समिति सदस्यों ने घाट से दूर रहने की अपील की
Bina, Sagar | Aug 19, 2025 बड़ा मंदिर स्थित मोतीचूर घाट पर जहां मगर होने के निशान देखे गए। वही देहरी रोड स्थित मोतीचूर नदी किनारे स्थानीय लोगों ने करीब 4 से 5 फीट का मगर देखा। जिसकी वजह से लोग दहशत में है। जिसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी है। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि मोतीचूर किनारे मगर को देखा था। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है की मोतीचूर में 2 से 3 मगर हो सकते हैं।