मोरवा: चकलाल शाही चौक NH-322 पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, एक की हालत नाज़ुक
हलई थाना क्षेत्र के चलाल शाही चौक दुर्गा मंदिर के समीप गुरुवार की संध्या भीषण सड़क हादसा हुआ ।इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई ।मृतक की पहचान चांद सराय निवासी मोहम्मद खुर्सीद और उसकी पोती चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। वही रुबीना खातून गंभीर रूप से जख्मी है मौके पर जुटी भीड़ ने सड़क को जाम कर दिया।