आगर: सेमली गौशाला को शुरू करनें की मांग को लेकर ग्राम सेमली के ग्रामीणों ने आगर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
मंगलवार को ग्राम सेमली के दर्जनों ग्रामीण आगर कलेक्ट्रेट पहुंचे और सेमली गौशाला को जल्द शुरू करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 200 से ज्यादा गाये उनकी फसलों को नष्ट कर रही है। सेमली गौशाला लगभग बनकर तैयार है लेकिन उसे शुरू नहीं किया जा रहा है। सेमली गौशाला शुरू हो जाने से गाये उनकी फसलों को प्रभावित नहीं करेगी।