जांजगीर: कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जल योजना, स्वच्छता और पीएम आवास कार्य समय-सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने जल आवर्धन योजना, स्वच्छता और पीएम आवास शहरी योजना के कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। खरौद में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदारों को चेतावनी दी गई। साथ ही स्वच्छता अभियान तेज करने, कचरा प्रबंधन सुधारने और डोर-टू-ड