मंझनपुर: तालाब पर अवैध कब्जे के मामले में एसडीएम ने एक सप्ताह का लिया समय, पन्ना का पुरवा के पीड़ित ने धरना समाप्त किया
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के पन्ना का पुरवा में दो सौ साल पुराने तालाब पर अवैध कब्जे को लेकर मंझनपुर तहसील में शनिवार को पवन कुमार पांडेय धरने पर बैठ गए थे। वह सारा दिन धरने पर बैठे रहे। वहीं इसकी भनक लगते ही एसडीएम एसपी वर्मा पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से बातचीत की इस दौरान पीड़ित ने अपनी समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया। एसडीएम ने मामले में एक सप्ताह का समय लिया है