मंझनपुर: बभनकांटी गांव में दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते दंपति समेत 5 लोगों को पीटा, तहरीर लेकर पुलिस जांच में जुटी
करारी थाना क्षेत्र के बभनकांटी गांव में रविवार को पड़ोसी दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते दंपती समेत पांच लोगों की पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बभनकांटी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं।