बहराइच: कोतवाली देहात पुलिस ने कलेक्ट्रेट गेट के पास पॉकसो एक्ट से संबंधित मुक़दमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गुरुवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने पोक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गुरुवार शाम को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात में बताया कि अभियुक्त पॉकसो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहा था। जिसे मुखबिर की सूचना के आधार पर कलेक्ट्रेट गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है।