भाजपा चिकित्सा मंच द्वारा निःशुल्क छठव्रती सेवा
प्रसिद्ध एवं वरीय फिजिशियन, आनंद हॉस्पिटल , रमना पकड़ी रोड, आरा,पूर्व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ,भोजपुर सह जिलाध्यक्ष ,चिकित्सा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी, भोजपुर के द्वारा विगत चार दिनों से छठ ब्रतीयों की सेवा जारी रही। छठ के दिन, कलेक्ट्रेट घाट, सूर्य मंदिर के पास एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन हुआ, जिसमें अनेकों लोगों को स्वास्थ्य सुविधा निशुल्क दी गई।उस दिन मौसमी बीमारी, सर्दी खांसी के अलावा जोड़ दर्द और पेट की समस्या से ग्रसित लोग आए और निशुल्क जांच एवं इलाज व दवा पाए। आनंद अस्पताल में छठ व्रत के चार दिन, छठ ब्रतीयों की निशुल्क सेवा का कार्य चलता रहा। इस सेवा कार्य में शशि सिन्हा ,प्रदीप सिन्हा ,राजू कुमार यादव, अनिल कुमार ,विनोद कुमार, जयप्रकाश यादव, शशिकांत कुमार, हरेंद्र प्रसाद, शिवनारायण यादव तथा ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने सहयोग किया।
फिजिशियन डॉ केएन सिन्हा ने बताया कि अगला कार्यक्रम, 24 नवंबर को महादेवा मुहल्ला स्थित गुरुद्वारा में गुरु नानक जयंती के अवसर पर निशुल्क चिकित्सा सेवा का कार्य होगा। गुरुद्वारा परिसर में स्थित , स्कूल के बच्चों, अभिभावकों और गुरुद्वारा के भक्त जनों का निशुल्क जांच एवं इलाज चलेगा। उपलब्ध दवा का भी निशुल्क वितरण होगा। मंदिर, मस्जिद और चर्च के बाद यह चौथा धार्मिक स्थल, गुरुद्वारा में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगेगा। इस सेवा कार्य में डॉ विवेक कुमार सिन्हा, दंत रोग विशेषज्ञ तथा प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ मदन मोहन द्विवेदी भी सहायता करेंगे।
Arrah, Bhojpur | Nov 16, 2026