घाघरा: घाघरा में किशोर-किशोरी ने कीटनाशक दवा खाई, किशोरी की मौत
Ghaghra, Gumla | May 30, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव के एक किशोर और किशोरी ने कीटनाशक दवा खा लिया। इसके बाद स्थिति को देखते हुए परिजनों द्वारा दोनों को गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु किशोरी को रिम्स रेफर कर दिया गया। जिसका रिम्स पहुंचने से पहले पिस्का मोड़ के समीप मृत्यु हो गई। जबकि उक्त किशोर का इलाज जारी है।