नईसराय: डेंजर जोन में बदली नई सराय ज्ञानपुर सड़क, हादसे का कारण बन रहे हैं पुलियाओं पर बने गड्ढे
ज्ञानपुर गांव को नई सराय से जोड़ने वाली नई सराय ज्ञानपुर लगभग चार किमी लंबी सड़क डेंजर जोन में बदल गई है। बताते हैं कि, सड़क पर बनाई गई कई पुलियाओं के पाइप फूट गए हैं। जिससे पुलियाओं में गड्ढे बन गए हैं। पुलियाओं पर बने इन गड्ढों के कारण कई बार गंभीर हादसे भी हो चुके हैं। ज्ञानपुर को नई सराय से जोड़ने वाली इस सड़क का निर्माण लगभग पांच साल पहले किया गया था।