शिवपुरी: गांव की समस्या का मौके पर समाधान, सिरसौद पहुंचे विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं
शिवपुरी जिला के सिरसौद गांव में सोमवार सुबह 10 बजे विधायक रमेश खटीक का दौरा स्थानीय लोगों के लिए राहत भरा साबित हुआ। विधायक ने सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मुद्दों का मौके पर ही निराकरण किया।गांव पहुंचते ही विधायक ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान बिजली, सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।