राजनांदगांव: डॉ बल्देव प्रसाद मिश्र विद्यालय बसंतपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कलेक्टर और अधिकारी रहे मौजूद
राजनांदगांव शहर के डॉ बल्देव प्रसाद मिश्र विद्यालय बसंतपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल,जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह मौजूद रहे।इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता,मेहंदी प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रम आयोजित कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।