लाडपुरा: कोटा में एग्जाम से 1 दिन पहले नीट स्टूडेंट की मौत, पढ़ाई के दौरान छत से गिरा, बैलेंस बिगड़ने से हुआ हादसा
Ladpura, Kota | May 2, 2026 कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह नीट कोचिंग छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद हॉस्टल स्टाफ और अन्य छात्रों ने उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कुन्हाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम रूम में शिफ्ट करवाया।