पलासी: पलासी के अलग-अलग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 5 लोग जख़्मी, सीएचसी मे भर्ती
Palasi, Araria | Aug 20, 2024 पलासी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच लोग जख्मी हो गए हैं. सभी घायलों को परिजनों की मदद से इलाज के लिए पलासी सीएचसी मे भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक की देखरेख में सभी का इलाज किया गया.