कनवास: डम्फर चोरी की वारदात का खुलासा कर पुलिस ने दो आरोपियों को उदपुरा से किया गिरफ्तार, डम्फर किया बरामद
Kanwas, Kota | May 12, 2024 रविवार को डम्फर चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया डम्फर बरामद किया है। थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि डम्फर चोरी के मामले में आरोपी महावीर भील और उम्मेद सिंह भील को गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपी थाना क्षेत्र के उदपुरा निवासी है। जिन्होंने 16 अप्रैल की रात को खदान पर खड़े मनोज कुमार जाट के डम्फर की चोरी की।