नागपुर में महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे ज़िया खान के खिलाफ बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार, 28 सितंबर को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने खान को पद से हटाने की मांग की।
यह विवाद नाशिक सेंट्रल जेल में गैंगस्टर अबू सलेम से मुलाकात को लेकर शुरू हुआ। VHP ने आरोप लगाया कि खान ने अबू सलेम की रिहाई के समर्थन में बयान दिया और इसी आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
वहीं, प्यारे खान ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि नाशिक जेल का दौरा आयोग की आधिकारिक प्रक्रिया के तहत था और आयोग को पहले से यह जानकारी नहीं होती कि किस कैदी से मुलाकात होगी। उन्होंने यह भी कहा कि आयोग अबू सलेम की रिहाई में कोई मदद नहीं कर सकता।
प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल और VHP कार्यकर्ताओं ने खान को पद से हटाने और पूरे मामले की जांच की मांग उठाई।
Nagpur News, Pyare Khan, Bajrang Dal, VHP, Abu Salem, Nagpur Protest, Maharashtra Minority Commission
#NagpurNews #PyareKhan #BajrangDal #VHP #nagpurupdate