बहरोड़: बहरोड़ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Behror, Alwar | Apr 17, 2026 राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे बहरोड़ पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस नेता संजय यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।