बाढ़: जाली टीसी देने के आरोप में दो युवक बीपीआरओ द्वारा पकड़े गए, प्राथमिकी दर्ज
Barh, Patna | May 18, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के दो युवकों को बाढ़ बीपीआरओ के द्वारा जाली टीसी देने के आरोप में पकड़ा। इस सम्बन्ध में बीपीआरओ अमित कुमार ने सोमवार को लगभग 8 बजे जानकारी दी कि लहरिया पोखर और भुवनेश्वरी चौक के पास से 1-1 लोगों को पकड़कर थाने को सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी अमरजीत कुमार के द्वारा मध्य विद्यालय दयाचक के नाम से जाली टीसी देने का काम कर रहा था।