जगदलपुर: जगदलपुर केंद्रीय जेल में 10 दिनों में तीन कैदियों की मौत पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने जेल प्रबंधन को घेरा
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि:"लगातार मौतें चिंताजनक"जगदलपुर केंद्रीय जेल अब 'मौत का केंद्र' बनती जा रही है। 10 दिन में 3 कैदियों की मौत ने जेल की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है"जेल प्रबंधन जिम्मेदार":प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कैदी या तो फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहे हैं या इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो रही है।