आरा: चलती बाइक पर नीलगाय कूदने से दो शिक्षक हुए जख्मी,घटना सोनवर्षा हाईं स्कूल के समीप हुई
Arrah, Bhojpur | Apr 18, 2024 सोनबरसा हाईं स्कूल के समीप चलती बाइक पर नीलगाय कूद गई। जिससे बाइक पर सवार दो शिक्षक जख्मी हो गए। दोनो में से एक शिक्षक को ज्यादा चोट आई जबकि एक आंशिक रूप से जख्मी हुए। जख्मी में चंदवा निवासी मनीष उपाध्याय है जिन्हें ज्यादा चोट आई है जबकि दूसरे संदेश के रहने वाले नवीन कुमार है इन्हें हल्की चोट आई है। शिक्षक मनीष उपाध्याय को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।