आरा: चापाकल में अर्थिंग में आया करंट पानी भर रही महिला झुलसी,घटना सलेमपुर की है
Arrah, Bhojpur | Apr 18, 2024 चांदी थाना क्षेत्र के समलेमपुर में करंट लगने से एक महिला झुलस गई। आनन फानन में जख्मी हालत में महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार हुआ। करंट से झुलसी महिला सलेमपुर के कमेलश यादव की पत्नी रिंकू देवी है। फिलहाल महिला की स्थिति नॉर्मल हो गया है। परिजनों ने बताया कि चापाकल से पानी भर रही थी तब ही कंरट लग गया। चापाकल में घर का अर्थिंग दिया था।