आरा: तरारी के समीप ऑटो पलटने से मां और बेटे हुए जख्मी, दोनों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Apr 18, 2024 तरारी के समीप ऑटो पलटने से मां-बेटे हुए जख्मी। दोनों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल निवासी सुनील कुमार की पत्नी सोनी देवी अपने पुत्र प्रियांशु के साथ अपने मायके गुरेज गांव जा रही थी, तब ही तरारी के समीप अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया।