आरा: कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप से लग्जरी कार के तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद,दो गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | Apr 18, 2024 कोइलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप से एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है। शराब की खेप यूपी से आरा लाई जा रही थी।तब ही कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप लोकसभा चुनाव को ले कर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसके अंदर बने तहखाने से 480 पीस ट्रेटापैक बरामद किया गया। नालंदा के दो तस्कर हुए गिरफ्तार।