कोल: अतरौली में संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, पुलिस ने शव भेजा PM
Koil, Aligarh | Jun 4, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना अतरौली इलाके के कस्बा अतरौली की बताई जा रही है। जहां नायरा पेट्रोल पंप के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला सूचना पर पहुँचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया।