नानपारा: रानीपुरवा गांव में बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर प्रदर्शन, हिंदू रक्षा शक्ति ने कार्रवाई की मांग की
रानीपुरवा गांव में बांग्लादेश में दीपू दास की हत्या के विरोध में हिंदू रक्षा शक्ति संघ ने एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। इस दौरान मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका गया और न्याय की मांग की गई।रानीपुरवा गांव से आयोजित इस प्रदर्शन में वार्ड के सैकड़ों हिंदुओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई।