नानपारा: नानपारा में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई
नगर के प्राचीन बाबा माधव दास मंदिर से शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। यह कथा ज्ञान यज्ञ 3 जनवरी से शुरू होकर 10 जनवरी तक चलेगा। कलश यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए स्टेशन मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल तक पहुंची। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर और सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं।