नानपारा: कल्याणपुर गुलहरिया में बालिका शिक्षा और सामाजिक चेतना का संदेश, सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती पर हुआ आयोजन
नवाबगंज के कल्याणपुर गुलहरिया देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जन्म जयंती के अवसर पर सरदार पटेल सेवा समिति बहराइच द्वारा भव्य सामाजिक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया कार्यक्रम समिति के रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बालिका शिक्षा और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सम्पन्न हुआ।