नानपारा: नानपारा नगर पालिका ने 12 वार्ड में असहायों और जरूरतमंदों को बांटे कंबल, मिली राहत
नानपारा नगर पालिका परिषद ने कड़ाके की ठंड और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए कंबल वितरण अभियान शुरू किया है। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद स्वयं जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर रहे हैं।अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने बताया कि अब तक 12 वार्डों में कंबल बांटे जा चुके है। शेष सभी वाडों में भी जल्द ही वितरण पूरा किया जाएगा।