चाईबासा: चाईबासा के दुर्गा मंदिर में संधि पूजा शुरू होते ही माता रानी के दर्शन व पूजा के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चाईबासा: चाईबासा स्थित दुर्गा मंदिर में सोमवार को सुबह सात बजे संधि पूजा आरंभ होते ही माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं।