बगोदर: बगोदर में पत्रकार पर हमले के खिलाफ पत्रकारों ने जताया विरोध, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
बगोदर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की कवरेज कर रहे पत्रकार कुमार गौरव गुप्ता के साथ फुटपाथी दुकानदारों के द्वारा की गई बदसलूकी के खिलाफ में रविवार की दोपहर चार बजे बगोदर सरिया के पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल बगोदर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा है।वही पीडितपत्रकार ने बताया कि शनिवार को बीडीओ निशा कुमारी की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाया जा रहा रहा था।