राजपुर: धूल से परेशान ग्रामीणों ने NH343 में किया चक्काजाम
बलरामपुर जिले से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे 343 की बदहाल सड़क और उड़ती धूल से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। प्रशासन और निर्माण एजेंसी की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने आज परसागुड़ी मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार और नियमित पानी छिड़काव नहीं होने से धूल का गुबार पूरे इलाके में फैल रहा