सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर तेज रफ्तार बाइक से गिरकर महिला हुई घायल
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर अपने भाई के साथ मायके से वापस अपनी ससुराल जा रही महिला का चलती हुई बाइक पर अचानक संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह बाइक से गिरकर घायल हो गई। जिसे मौके पर मौजूद लोगों की मदद से आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।