शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कोना याकूबपुर में 42 वर्षीय लक्ष्मण सिंह ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि परिजन शव को फंदे से उतारकर घर ले आए थे। मृतक विवाहित था और अपने पीछे पत्नी शीला देवी व चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है