अतरी: डिहुरी गांव में आग से 300 बीघा गेहूं की फसल जली, जिला परिषद प्रतिनिधि ने पीड़ित किसानों से की मुलाकात
Atri, Gaya | Apr 24, 2026 अतरी प्रखंड के डिहूरी गांव में दो दिन पूर्व बधार में लगी भीषण आग से लगभग 300 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।घटना के बाद अतरी जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश यादव शुक्रवार शाम डिहूरी गांव पहुंचे और पीड़ित किसानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने किसानों को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।