शिवपुरी नगर: चिटोरा में दबंगों ने सरकारी जमीन पर बनाई बाउंड्री वॉल, विरोध करने पर आदिवासी परिवार को दी झूठे केस में फंसाने की धमकी
शिवपुरी जिले के ग्राम चिटोरा में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव के ही एक दबंग परिवार पर आरोप है कि उन्होंने हेमन्त आदिवासी के घर के सामने स्थित शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 465/1 पर बाउंड्री वॉल बनाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। पीड़ित हेमन्त का कहना है कि जब उन्होंने इस सरकारी जमीन को खाली