बहराइच: कलेक्ट्रेट परिसर में परीक्षार्थियों ने किया विरोध प्रदर्शन,पुलिस भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने का लगाया आरोप
प्रदेश में सम्पन्न हो चुकी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने, परीक्षाओं मे धांधली का आरोप परीक्षार्थियों ने लगाया है। मंगलवार को सैकड़ों परीक्षार्थियों ने शहर के कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को सौंपा है। ज्ञापन में 17 व 18 फरवरी को सम्पन्न परीक्षा निरस्त करने की मांग की है।