बिसौली: आसफपुर में एसएचजी बुक कीपर मॉड्यूल-1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न
आसफपुर स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में दीन दयाल अंत्योदय राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आयोजित एसएचजी बुक कीपर मॉड्यूल-1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार देर शाम 5 बजे संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 जून से 9 जून 2026 तक आयोजित किया गया।