ज्ञानपुर: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ भव्य कार्यक्रम
ज्ञानपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेश कुमार की अध्यक्षता में विश्व रेड क्रॉस दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां डीएम शैलेश कुमार द्वारा रेड क्रॉस द्वारा आपदा प्रबंधन रक्तदान शिविर और जन सेवा से जुड़ी अन्य कार्यों की सराहना की गई, कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने रेड क्रॉस की भूमिका और सामाजिक सरोकारों पर अपने विचार रखें।