गोरखपुर: गोरखपुर की सभी तहसीलों में आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल, भूकंप, अग्निकांड और गैस रिसाव से बचाव का हुआ अभ्यास
गोरखपुर जिले की सभी तहसीलों में शुक्रवार को आपदा प्रबंधन को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राहत आयुक्त कार्यालय के निर्देश पर आयोजित इस अभ्यास में भूकंप, अग्निकांड, गैस रिसाव और औद्योगिक दुर्घटना जैसी आपात स्थितियों से निपटने का अभ्यास किया गया।