रॉबर्ट्सगंज: अंशनिर्धारण महाभियान के तहत उत्कृष्ट काम करने वाले 10 लेखपालों को डीएम देंगे प्रशस्ति पत्र
सोनभद्र में जमीन से जुड़े मामलों के तेजी से निपटारे के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अंश निर्धारण महाअभियान शुरू किया है। यह अभियान 26 जून 2026 तक चलाया जाएगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों और लेखपालों को निर्देश दिए हैं कि लंबित मामलों का समय पर, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को राजस्व सेवाओं का लाभ जल्दी मिल सके।