हसनपुर: गजरौला में गौतम बुद्ध जयंती कार्यक्रम का आयोजन, नन्हे मुन्ने बच्चों की भीड़ रही
हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव अल्लीपुर खादर में गौतम बुद्ध जयंती का एक कार्यक्रम सपा नेता दिनेश जाटव के आवास पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया जिसमें बड़े बुजुर्ग नौजवान साथी माताएं बहने नन्हे मुन्ने बच्चों ने पुष्प अर्पित कर प्रसाद का भी आनंद लिया सपा नेता ने गौतम बुद्ध जयंती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शांति का मार्ग ही बुद्ध का सार है सबके लिए मन में दया।