बिंदकी: वीरपुर गांव में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के वीरपुर गांव में शुक्रवार तथा शनिवार की मध्य रात करीब 1:00 बजे एक 22 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती की हालत बिगड़ी तो परिजनों में हड़कंप मच गया। युवती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया। चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया।