भवानीपुर: भवानीपुर के रवि कुमार राहुल ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता पाई, बढ़ाया प्रखंड का गौरव
भवानीपुर :- भवानीपुर नगर पंचायत के गोढ़ियारी टोला निवासी किसान अर्जुन सहनी एवं आंगनबाड़ी सेविका अनिता देवी के पुत्र रवि कुमार राहुल ने प्रतिष्ठित बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे भवानीपुर प्रखंड का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।