बांगरमऊ: परमीफुलई गांव में अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के परमीफुलई गांव में रहने वाले 24 वर्षीय युवक अरविंद कुमार ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, देर शाम लगभग पांच बजे युवक ने कमरे के अंदर दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। परिजन युवक को बांगरमऊ सीएचसी लेकर आए जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया।