बांगरमऊ: काजीपुर गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर,बाइक सवार युवक गंभीर घायल,सीएचसी में कराया भर्ती
बांगरमऊ कोतवाली के काजीपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक कोतवाली क्षेत्र के डहन गांव निवासी लक्ष्मीकांत पुत्र रामशंकर बताया जा रहा है.