हज़ारीबाग: रामनवमी जुलूस हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
रामनवमी जुलूस हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार हजारीबाग:जामा मस्जिद रोड पर रामनवमी जुलूस के दौरान प्रिंस कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय करन कुमार को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी व गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई में आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार और घटना के समय पहना काला शर्ट बरामद हुआ है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।