कांके: राजभवन के पास भगत सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय युवा शक्ति के धरने में बुजुर्ग भी हुए शामिल
Kanke, Ranchi | Feb 29, 2024 राजभवन के पास भगत सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय युवा शक्ति का धरना जारी है। धरने पर बैठे राष्ट्रीय युवा शक्ति के सदस्यों के साथ बुजुर्ग भी धरने पर बैठ गए हैं। धरने पर बैठे बुजुर्गों ने कहा कि भगत सिंह का अपमान जिस प्रकार पिछले एक वर्ष से सरकार और प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।