पिंड्रा: बड़ागांव पुलिस और अबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई में कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में बुधवार को करवाल गांव में बड़गांव पुलिस और आबकारी टीम के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। मौके से तीन अभिव्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें दो महिलाएं शामिल थी। उनके पास से 12 आदत भारतीय और 2 कुंतल अवैध कच्ची शराब लहन बरामद हुआ जिसे नष्ट कर दिया गया।