कोल: गंगीरी में पोखर में फेंका गया नवजात, कस्बे में घूमकर कुत्ते नोंचते रहे, वीडियो हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Feb 10, 2026 गंगीरी में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। किसी अज्ञात के द्वारा एक नवजात बच्चे को पोखर में फेंक दिया। पोखर में पड़े नवजात को कुत्ते उठा कर ले गए और कस्बे भर में लेकर नोंचते हुए घूमते रहे। कस्बे की महिलाओं ने जब कुत्तों द्वारा नवजात को नोचता देखा तब कुत्तों को भगाया और बचे हुए धड को दफ़न कर दिया।